News
Views
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से ट्रेड इन ग्लोबल इकोनामी विषय पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन समारोह में डा. पीपी घोष एवं अन्य । • जागरण जासं, पटना : इंडियन इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट (आइआइबीएम) द्वारा ट्रेंडस इन ग्लोबल इकोनामी एंड इट्स इंपैक्ट इन इंडिया शीर्षक पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट के सदस्य सचिव डा. पीपी घोष ने किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिवर्तन भारत की आर्थिक नीति को प्रभावित करता है। वहीं, इंस्टीट्यूट के एडवाइजर प्रो. एके नायक ने प्रबंधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए संस्थान के संस्थापक महानिदेशक प्रो. उत्तम कुमार सिंह को याद किया। संस्थान के निदेशक शैक्षणिक प्रो. गणेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इसमें राजीव रंजन सिंह व सुनील कुमार सिंह इत्यादि मौजूद रहे।