IIBM
News 367 Views
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने अपने प्रमुख कार्यक्रम 'मीट द लीडर' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पीजीडीएम एमबीए, बीबीए, और बीसीए के छात्रों ने भाग लिया। इसमें ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के सेंट्रल इंडिया रीजनल हेड कलप्पा एस के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में वासुदेव एंटरप्राइजेज पटना के मालिक और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के पूर्व एरिया सेल्स मैनेजर सतीश कुमार मौजूद रहे। 'मीट द लीडर' कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान और व्यवसायिक चुनौतियों के बीच की खाई को पाटने के लिए उद्योग जगत के दिग्गजों को जोड़ना है।
Enquire Now