IIBM
News Views
भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइबीएम) और डा. जाकिर हुसैन संस्थान ने सोमवार को 45वां वार्षिकोत्सव मनाया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। संस्थापक स्व. प्रो. उत्तम कुमार सिंह के 11 वर्षीय पोते सहज ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत कर दादा को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कलाकार राहगीर ने संगीत की प्रस्तुति दी। डा. जाकिर हुसैन संस्थान के मानद महानिदेशक व एमएलसी डा. समीर कुमार सिंह, डा. अक्षय कुमार, वरिष्ठ निदेशक प्रो. गौरी शंकर पांडेय, प्रो. गणेश पांडेय, डा. विनय कुमार सिंह, प्रो. फजल अहमद और डा. ज्योत्सना 45वें संस्करण कार्यक्रम में अधिकारी व गणमान्य लोग। सौ : संस्थान राय सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्वागत गीत बीबीए की छात्रा अपेक्षा सिन्हा, राज कन्या शेखर, साक्षी श्रीवास्तव और अदिति रंजन ने प्रस्तुत किया। समूह निदेशक डा. रोहित सिंह ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
Enquire Now