IIBM
A major initiative in the fields of cybersecurity and AI has been launched in Patna.
A major initiative in the fields of cybersecurity and AI has been launched in Patna.
News 16 Views

पटना। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियंता संस्थान (IETE) ने पटना में तकनीकी शिक्षा, साइबर सुरक्षा और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील ने स्टेशन रोड स्थित IETE पटना केंद्र, बोरिंग रोड स्थित IETE-IIBM साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र तथा बुद्ध मार्ग स्थित IETE स्टूडेंट्स फोरम का उद्घाटन किया।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं को साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, डिजिटल तकनीक और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है। नए केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी के साथ-साथ शोध, प्रयोग और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने के अवसर मिलेंगे।

IETE-IIBM साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र विशेष रूप से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण, जागरूकता, अनुसंधान और तकनीकी क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं, IETE स्टूडेंट्स फोरम के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी गतिविधियों, प्रोजेक्ट्स, नवाचार, कार्यशालाओं और विशेषज्ञों के साथ संवाद के अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम के दौरान 2026–28 के लिए IETE बिहार की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें प्रो. एम.पी. सिंह को अध्यक्ष तथा डॉ. रोहित सिंह को मानद सचिव नियुक्त किया गया।

IETE और IIBM की यह पहल बिहार में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और एआई जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में करियर के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Enquire Now