IIBM Honors 117 Students with Attendance Scholarships
News
284 Views
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईआईबीएम) के बीसीए, बीबीए और एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
बेहतर परिणाम के साथ 80 और 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले 117 से अधिक छात्रों को उत्तम अटेंडेंस स्कॉलरशिप के तहत नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीन डॉ. महेश चंद्र प्रसाद ने संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति की सराहना की। ग्रुप निदेशक डॉ. रोहित सिंह और निदेशक प्रो. गणेश पाण्डेय ने सफल छात्रों को बधाई दी।