IIBM
Knowledge of AI Will Enhance Employment Opportunities
Knowledge of AI Will Enhance Employment Opportunities
News 191 Views

आईआईबीएम में आयोजित व्याख्यान में मौजूद वक्ता व विद्यार्थी • सौ: संस्थान

पटना, (वि.)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईआईबीएम), पटना में आयोजित 'मीट द लीडर' के अंतर्गत आरबीएल बैंक के चेयरमैन एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक चंदन सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने एमबीए, बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान दौर विशेषज्ञों (स्पेशलिस्ट्स) का है।

आज केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। अतिरिक्त सर्टिफिकेशन तथा विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी उभरती तकनीकों का ज्ञान रोजगार की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने की सलाह दी।

संचालन आईआईबीएम के बोर्ड सदस्य प्रो. दिलावेज होडा ने किया। मौके पर अरिंदम गुहा, संस्थान के निदेशक प्रो. गणेश पांडेय, प्रो. रचना चौहानसहित अन्य मौजूद रहे।

Enquire Now