Lecture on Women Entrepreneurship Organised by National Commission for Women
News
Views
राष्ट्रीय महिला आयोग और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान की ओर से शहर के भारतीय व्यापार प्रबंधन संस्थान में महिलाओं के लिए उद्यमिता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उद्यमी एवं शिक्षाविद ममता मेहरोत्रा ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उद्यमिता एक महत्वपूर्ण उपकरण है.
उन्होंने कहा कि शहर की महिलाएं मेहनती हैं और उद्यमशीलता से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में महिलाओं में उद्यमिता को लेकर सबसे ज्यादा सक्रियता है. इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें ऊपर उठने और आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करने में मदद मिलेगी.
उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विभिन्न उभरते और आशाजनक व्यावसायिक के अवसर हैं जिनमें महिलाएं अपनी पहचान बना सकती हैं. वहीं डॉ एके नायक ने कहा कि ईडीआईआई
G28
ourneurship Awarenes Programing
neurship D
nent in e of
भारतीय व्यापार प्रबंधन संस्थान में हुए व्याख्यान में उपस्थित शिक्षाविद ममता मेहरोत्रा व अन्य.
और एनसीडब्यू की यह पहल बिहार की महिलाओं के लिए विकास के अवसर प्रदान करेगी.
कार्यक्रम में बीआईएडीए के कार्यकारी निदेशक डॉ संतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार और उद्योग विभाग ने विशेष रुप से महिलाओं और उद्यमियों के लिए भी सब्सिडी देकर सहायता कर रही है. वही
कतर यूनिवर्सिटी से आये मार्केटिंग संकाय के प्रोफेसर डॉ नृपेंद्र राणा ने अपने संबोधन में डिजिटल मार्केटिंग और मेटावर्स के प्रयोग करने के महत्वपर प्रकाश डाला. मौके पर बीआईडीए के कार्यकारी निदेशक डॉ संतोष कुमार सिन्हा, डीन डॉ रचना चौहान और कतर विश्वविद्यालय के डॉ नृपेंद्र राणा मौजूद रहे.