IIBM
National Seminar on Changing Dimensions of Management Education at IIBM
National Seminar on Changing Dimensions of Management Education at IIBM
News 72 Views
नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने के चलते भारतीय शिक्षा का अंतरराष्ट्रीय करण होने के साथ- साथ इनका गुणवत्ता में भी अनेक साकारात्मक परिवर्तन होगा. यह बातें उड़िसा स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. ए. के. दास महापात्रा ने आई. आई. बी. एम. सभागार में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में चेंजिंग डायमेंशन ऑफ़ मैनेजमेंट एजूकेशन शीर्षक पर अपने उदघाटन भाषण में कही. प्रो. दास महापात्रा ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा की आने वाले दिन में टेक्नोलॉजी में तीव्र विकास के चलते व्यावसायिक, सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में प्रबंधन प्रणाली में अनेक परिवर्तन होने जा रहा है जो कि प्रबंधन शिक्षा को भी प्रभावित करेगा. मौके पर बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य एवं डॉ. जाकिर हुसैन संस्थान के मानद महानिदेशक डॉ. समीर कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
Enquire Now