Outstanding Academic Performance Earns Scholarships for 117 IIBM Students
News
181 Views
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईआईबीएम), पटना के बीसीए, बीबीए एवं एमबीए के छात्रों ने आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर टर्म-एंड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस उपलब्धि के साथ ही संस्थान ने 117 से अधिक छात्रों को "उत्तम अटेंडेंस स्कॉलरशिप" से सम्मानित किया है। उन्हें नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
डीन डॉ. महेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि पिछले 47 वर्षों से यह संस्थान अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। ग्रुप निदेशक प्रो. रोहित सिंह एवं प्रो. गणेश पाण्डेय ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।