IIBM
Tourism Development Potential Explored at Simultala by Industry Association Team
Tourism Development Potential Explored at Simultala by Industry Association Team
News Views
जिले के सिमुलतला में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने की असीम संभावनाएं व्याप्त है। उपरोक्त बातें बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पर्यटन कमेटी के सदस्य राशिद अजीज सिद्दीकी ने बुधवार को सिमुलतला में भ्रमण करने के उपरांत जागरण से बातचीत में कही। विदित हो कि कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम जिले के पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों का घरातली भ्रमण कर रही है। इस कड़ी में सिमुलतला के नोलढेंगा राजवाड़ी, लट्टू पहाड़, आनंदपुर श्रीरामकृष्ण मठ, हल्दिया झरना के अलावा सिमुलतला में जहां स्वामी विवेकानंद पहली दफा जिस स्वास्थो कोठी में ठहरे थे उस कोठी के अलावा लाई एसपी सिंहा, आरएन मुखर्जी आदि सैलानियों के विरासती भवनों को भी निहारा और आनंदित हुए। बताया कि टीम में इंडियन इंस्टीट्यूट बिजनेस मैनेजमेंट पटना के बीबीए के चार छात्र शामिल हैं। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन 80 वर्षीय पुरानी संस्था है जो बिहार के इकानमी इंडस्ट्रियल डबलपमेंट पर कार्य करती है। इसके ट्यूरिज्म कमेटी जिसके अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह हैं • राशिद अजीज सिद्दीकी के नेतृत्व में • टीम में इंडियन इंस्टीट्यूट बिजनेस कमेटी कर रही क्षेत्र भ्रमण पर्यटकों से बात करते टीम के सदस्य • जागरण उनके निर्देश पर यह कमेटी जिले के कुकुरझप डैम, पत्नेश्वरधाम, भीमबांध, चोरमारा, हरनी, गिद्धेश्वर पहाड़, नागी- नकटी आदि सभी पर्यटन स्थलों को देखकर एक डोसियर बनाकर ट्यूरिज्म विभाग और पर्यटन मंत्री को सौंपेगी। इस व्यवस्था से बिहार में पर्यटक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। सिद्दीकी खुद एवं उनकी टीम सिमुलतला पहुंचे सैलानी परिवारों से रूबरू हुए। सैलानियों ने पर्यटन से जुड़ी समस्या और उसके समाधान पर खुल कर टीम से चर्चा कह सिद्दीकी एक प्रश्न के जवाब में कहा कि मैनेजमेंट के चार छात्र भी हैं शामिल सिमुलतला में पुराने भवनों और होमस्टे आदि व्यवस्था को बढ़ावा देकर यहां के पर्यटन व्यवसाय को जीवंत किया जा सकता है। टीम यहां की प्राकृतिक छठा और सैलानियों के भव्य और आकर्षक बंगलो को देख अभिभूत हुए। टीम में दिव्यांश गोलवारा ( भारतीय व्यवसाय प्रबंधन संस्थान), आदित्य कुमार (इंडियन इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट), मो. अनस (डॉ. जाकिर हुसैन इंटीट्यूड), अगम प्रकाश (भारतीय व्यवसाय प्रबंधन संस्थान) के छात्र शामिल थे।
Enquire Now